बस ने टेंपो को मारी टक्कर, 12 लोगों की दर्दनाक मौत

0
30

राजस्थान के धौलपुर में शनिवार देर रात एक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार 11 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक भात कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में पांच बच्चे और दो महिलाओं समेत 12 लोग शामिल है। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताएं जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसा इतना भयानक था कि घटना स्थल पर शव ही शव बिखर गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार बाड़ी शहर के करीम गुमट में रहने वाले नहून और जहीर परिवार के करीब 15 लोग बरौली गांव में एक रिश्तेदार के यहां भात समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 11:30 बजे यह सभी लोग टेंपो से वापस लौट रहे थे, इस दौरान नेशनल हाईवे-11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी।

यह बस धौलपुर से जयपुर जा रही थी। तेज रफ्तार बस की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्क्ट ने जांच के बाद 12 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

इनकी हुई मौत

हादसे में 13 वर्षीय आसमा पुत्री बंटी, 35 वर्षीय बंटी पुत्र गफफो, 7 वर्षीय सलमान पुत्र बंटी, 5 वर्षीय साकिर पुत्र बंटी, 9 वर्षीय दानिश पुत्र जहीर, 5 वर्षीय असीम का पुत्र, 30 वर्षीय जरीना पत्नी नहनू, 10 वर्षीय आशियाना पुत्री नहनू, 8 वर्षीय सुखी पुत्री नहनू, 9 बर्षीय सानिज पुत्र नहनू की घटना स्थल पर मौत हुई है। वहीं, जिला अस्पताल रेफर किए गए घायलों में 34 बर्षीय महिला जुली ने रास्ते में दम तोड़ दिया है। मृतकों में एक अन्य भी शामिल है।

 

इनका चल रहा इलाज

हादसे में घायल 37 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र मलखान और 11 वर्षीय साजिद पुत्र आशिक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here