Budget 2026 LIVE: बजट भाषण के बाद शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 2300 अंक गिरा, ये हैं बड़ी बातें

0
201

liveनई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश किया। यह उनका नौवां पूर्ण बजट है और पहली बार रविवार को बजट प्रस्तुत किया गया। बजट भाषण के समापन के साथ ही लोकसभा की कार्यवाही आज के लिए स्थगित कर दी गई। वित्त मंत्री ने बजट को ‘युवा शक्ति से प्रेरित’ और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा। उन्होंने तीन प्रमुख कर्तव्यों पर जोर दिया:

  1. आर्थिक विकास को तेज और सतत बनाए रखना
  2. लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और क्षमताओं का निर्माण करना
  3. ‘सबका साथ, सबका विकास’ के अनुरूप समावेशी विकास सुनिश्चित करना

प्रमुख आर्थिक संकेतक और पूंजीगत व्यय

  • सार्वजनिक पूंजीगत व्यय 2014-15 के ₹2 लाख करोड़ से बढ़कर 2025-26 में ₹11.2 लाख करोड़ हुआ
  • 2026-27 में इसे बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव
  • राजकोषीय घाटा 2026-27 में जीडीपी का 4.3% रहने का अनुमान (2025-26 में 4.4%)
  • ऋण-से-जीडीपी अनुपात 2026-27 में 55.6% रहने का अनुमान
  • गैर-ऋण प्राप्तियां ₹36.5 लाख करोड़ अनुमानित

इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास के प्रमुख एलान

  • इन्फ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड की स्थापना – निजी निवेशकों को आंशिक क्रेडिट गारंटी
  • पांच वर्ष में 20 नए जल मार्ग और 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (मुंबई-पुणे, दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी सहित)
  • डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का विस्तार – डानकूनी से सूरत तक
  • समर्पित REITs के माध्यम से रियल एस्टेट परिसंपत्तियों की रिसाइक्लिंग

कृषि, पशुपालन, मत्स्य और ग्रामीण विकास

  • 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास मत्स्य पालन के लिए
  • पशुधन किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा, लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम
  • नारियल, काजू, कोको, चंदन, अखरोट, बादाम के लिए समर्पित संवर्धन योजनाएं
  • भारत-VISTAAR – बहुभाषी AI टूल किसानों के लिए बेहतर निर्णय लेने में सहायक

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और युवा शक्ति

  • शिक्षा-रोजगार-उद्यम पर उच्चाधिकार प्राप्त स्थायी समिति
  • सेवा क्षेत्र में 2047 तक 10% वैश्विक हिस्सेदारी का लक्ष्य
  • अगले 5 वर्ष में 1 लाख एलायड हेल्थ प्रोफेशनल्स और 1.5 लाख केयर गिवर्स प्रशिक्षित
  • 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब, 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान
  • 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप औद्योगिक गलियारों के पास
  • हर जिले में एक महिला छात्रावास

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘शी-मार्ट्स’ – स्व-सहायता उद्यम
  • खेलो इंडिया मिशन अगले 10 वर्षों के लिए
  • पर्यटन के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी, 20 प्रसिद्ध स्थलों पर 10 हजार गाइड्स प्रशिक्षण
  • माउंटेन ट्रेल्स (हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर) और टर्टल ट्रेल्स (ओडिशा, कर्नाटक, केरल)
  • कपड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय फाइबर योजना, समर्थ 2.0, मेगा टेक्सटाइल पार्क
  • महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल – हथकरघा, खादी और ग्रामीण युवाओं को बढ़ावा

वित्त मंत्री ने कहा, “यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित है। हम विकसित भारत की दिशा में मजबूत और लगातार कदम उठाना जारी रखेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here