मुंबई से बड़ी खबर : सलमान खान को फिर मिली धमकी, व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई

0
17

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई। धमकी में साफ कहा गया कि सलमान को उनके घर में घुसकर मारा जाएगा और उनकी कार को बम से उड़ा दिया जाएगा।

पुलिस हरकत में आ गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने एएनआई के हवाले से इसकी पुष्टि की है। फिलहाल जांच जारी है।

ये कोई पहली बार नहीं है। पिछले कुछ सालों में सलमान खान को कई बार धमकियाँ मिल चुकी हैं। 8 नवंबर 2024 को भी ट्रैफिक कंट्रोल रूम में एक कॉल आई थी, जिसमें सलमान को जान से मारने की बात कही गई थी। तब भी मामला वर्ली पुलिस में दर्ज हुआ था।

ताज़ा धमकी में एक गाने का भी जिक्र है, जिसमें सलमान और लॉरेंस बिश्नोई दोनों का नाम है। संदेश में चेतावनी दी गई है कि गाना लिखने वाले को एक महीने के भीतर गंभीर अंजाम भुगतना होगा।

बीते साल 14 अप्रैल को सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अज्ञात बाइक सवारों ने तड़के सुबह फायरिंग की थी। पांच राउंड गोली चली थी, जिसमें एक गोली उनके घर की दीवार से टकराई और दूसरी अंदर तक पहुंच गई थी। हमलावर मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए थे।

जांच के दौरान एक फेसबुक पोस्ट सामने आया था, जिसमें गोलीबारी की जिम्मेदारी ली गई थी। पुलिस का दावा है कि ये पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने जेल से डलवाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here