भजन सम्राट अनूप जलोटा ने घोषित किए 14वें ग्लोरी अवार्ड-2026 प्राप्त करने वालों के नाम, 20 फरवरी को इस्कॉन जुहू में होगा समारोह

0
61

मुंबई: प्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री पंडित अनूप जलोटा ने जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 14वें वार्षिक ग्लोरी अवार्ड-2026 के प्राप्तकर्ताओं के नामों की घोषणा कर दी है। ये पुरस्कार संगीत, नृत्य, ग़ज़ल और अन्य कलाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। पुरस्कार प्राप्तकर्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यह पुरस्कार अनुभवी भजन सम्राट पद्मश्री पंडित पुरुषोत्तम दास जलोटा की स्मृति में आयोजित किए जाते हैं। पंडित अनूप जलोटा स्वयं भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायन) के क्षेत्र में योगदान के लिए 2012 में पद्मश्री सहित कई सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं।

इनको मिलेगा सम्मान

भजन सम्राट पद्मश्री पंडित पुरुषोत्तमदास जलोटा संगीत सेवा पुरस्कार, प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार पद्मभूषण और ग्रैमी पुरस्कार विजेता पंडित विश्वमोहन भट्ट को प्रदान किया जाएगा। पंडित विश्वमोहन भट्ट ने मोहन वीणा और विश्व वीणा की रचना की है और उन्हें 1994 में ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

WhatsApp Image 2026 02 13 at 2.57.26 PM
भजन सम्राट पद्मश्री पं. पुरूषोत्तमदास जलोटा संगीत सेवा पुरस्कार प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार पद्मभूषण एवं ग्रैमी पुरस्कार विजेता पं. विश्व मोहन भट्ट  को दिया जाएगा। : पं. विश्व मोहन भट्ट ने “मोहन वीणा” और “विश्व वीणा” की रचना की है और उन्हें वर्ष 1994 में “ग्रैमी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था।

भजन महर्षि पंडित हरिओम शरण भक्ति संगीत पुरस्कार, सुप्रसिद्ध गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष को दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 02 13 at 2.59.15 PM
भजन महर्षि पंडित हरिओम शरण भक्ति संगीत पुरस्कार सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष को दिया जा रहा है। डॉ. सोमा घोष: बनारस घराने से हैं और “भारत रत्न” उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की “मानसपुत्री” हैं, जिनके साथ उनहोने कई जुगलबंदिया प्रस्तुत की हैं।

पद्मश्री डॉ. रवींद्र जैन बहुमुखी प्रतिभा पुरस्कार से सुप्रसिद्ध गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 02 13 at 2.59.36 PM
प्रसिद्ध बहुमुखी गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को पद्मश्री डॉ. रवींद्र जैन बहुमुखी प्रतिभा पुरस्कार: मालिनी अवस्थी एक भारतीय गायिका हैं, जिन्हें भारत की लोक संगीत की रानी कहा जाता है। शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित होने के कारण, वे दादरा, ठुमरी, कजरी चैती आदि जैसे हिंदुस्तानी संगीत के विभिन्न रूपों में समान रूप से निपुण हैं। संगीत के प्रति उनका ज्ञान ग़ज़लों और सूफ़ियाना कलाम की उनकी प्रस्तुतियों में भी झलकता है।

वहीं, मेधा जलोटा श्रेष्ठतम मेधावी नृत्य कलाकार पुरस्कार, प्रतिभाशाली उभरते नृत्य कलाकार गौतम मराठे को दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 02 13 at 2.59.51 PM
गौतम मराठे को मेधा जलोटा श्रेष्ठतम मेधावी नृत्य कलाकार पुरस्कार: श्री गौतम मराठे गुरु श्री वैभव अरेकर जी के शिष्य हैं। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय कलाकारों के लिए “आंगिका” नामक एक विशेष फिटनेस मॉड्यूल डिजाइन किया है।

समारोह में पद्मश्री डॉ. अनूप जलोटा अपने शिष्यों के साथ संगीत रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन तथास्तु प्रोडक्शंस की ओर से प्रबंधित किया जाएगा और ठीक शाम 7 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम शुक्रवार, 20 फरवरी को इस्कॉन, जुहू, मुंबई में आयोजित होगा। जिसके लिए निःशुल्क पास प्राप्त करने के लिए भरत ओझा से उनके मोबाइल 9820101159 या 7710064130 संपर्क कर सकते हैं।

जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से यह पहल कलाकारों के योगदान को सम्मानित करने और भारतीय कला-संगीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जाती है। यह समारोह संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर होगा, जहां प्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।