झारखंड के हज़ारीबाग़ के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के एबीवीपी छात्र नेता ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के उत्तर-पुस्तिका चोरी होने के मामले पर सीबीआई जांच की मांग की है। आपको बता दें कि दशहरे की छुट्टियों के दौरान परीक्षा विभाग से उत्तर पुस्तिकाओं के चोरी होने का मामला सामने आया था। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव बंशीधर रुखैयार ने बताया कि 14 अक्टूबर को उन्हें उत्तर पुस्तिकाओं की चोरी हो जाने की सूचना मिली, जो कि परीक्षा विभाग के गोदाम की खिड़कियों से चोरी करे जाने की बात कही जा रही है।
इस घटना की सूचना कोर्रा थाने में दे दी गई है। साथ ही विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षा गार्डों की एजेंसी से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। जबकि गार्डों का कहना कुछ अलग ही है। गार्डों का कहना है कि चोरी से किसे लाभ हो सकता है। यह समझने की बात है। दूसरी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानि (ABVP) के नेता का कहना है कि विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग द्वारा की गई गड़बड़ियों को छिपाने के लिए ये सारा ड्रामा किया गया है।
विश्वविद्यालय के छात्रों का कहना है कि परीक्षा विभाग के द्वारा की गई गड़बड़ियों की शिक़ायत राज्यपाल से की गई थी। और उन्होंने पूरे मामले पर जांच कमेटी का गठन किया था इसलिए ये चोरी की बात की जा रही है। बता दें कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने उत्तर पुस्तिकाओं की चोरी की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।















