दिल्ली के मुख्यमंत्री ने रेहड़ी वालों के लिए किया बड़ा एलान

0
321

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। केजरीवाल ने कहा है, कि दुनिया के हर शहर में रेहड़ी पटरी वाले अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन दूसरे देशों में यह लोग संगठित हैं, व्यवस्थित है, और नियमित हैं। यही वजह है कि और देशों में इनकी वजह से किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। दिल्ली के रेहड़ी पटरी वाले दिल्ली की लाइफ लाइन हैं।

अगर एक दिन के लिए भी यह काम करना बंद कर दें, तो हमारी ज़िंदगी थम जाएगी। लेकिन यह व्यवस्थित नहीं है। इसलिए सारे विभाग इन्हें परेशान करते हैं। अब इन्हें क़ानूनी जामा पहनाने की ज़रूरत है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी बना दी गई है। जिसमें से 12 सदस्य हॉकरों के बीच से हैं। और बाकी अधिकारी वगैरह हैं। इन सब के चुनाव हो गए हैं। कुल 28 टाउन वेंडिंग हैं।

दिल्ली में नगर निगम को एक महीने में सर्वे करवाने को कहा गया है। पूरी दिल्ली में यह कमेटी सर्वे करेगी। और सर्वे पूरा होने के बाद इनको सर्टिफिकेट मिलेंगे। और बाद में इसी आधार पर लाइसेंस दिए जाएंगे। इससे रेहड़ी पटरी वालों के शोषण को रोका जा सकेगा। अब सभी वंडर्स की एक जगह फिक्स होगी। साथ ही बीते तीन-चार सालों में जिन वैंडर्स को हटाया गया है, उन्हें भी इसमें जगह दी जाएगी।

दिल्ली में क़ानून के हिसाब से 5 लाख वैंडर्स हो सकते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान के दिल्ली का पानी ख़राब होने के बयान का भी जवाब देते हुए कहा कि ‘आप अख़बार वालों ने ही कुछ दिन पहले ख़बर छापी थी, कि अब दिल्ली का पानी सीधा टोंटी से पीने लायक है, अगर कोई ऐसा एरिया है, जहां पर कोई समस्या है, तो मुझे बता दें मैं ठीक करा दूंगा।’