Home राष्ट्रीय फिर मोदी सरकार बनी तो 10 प्रतिशत की ओबीसी आरक्षण में कटौती...

फिर मोदी सरकार बनी तो 10 प्रतिशत की ओबीसी आरक्षण में कटौती तय : तेजस्वी

0
401

पटना – राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि यदि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी तो पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में 10 प्रतिशत की कटौती होनी तय है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, यदि भाजपा आई तो 31 मई 2019 के बाद एक साजिश के तहत पिछड़ों के आरक्षण में 10 प्रतिशत की कटौती कर देगी , जिसमें सबसे पहले कुशवाहा, कोयरी, दांगी, कुर्मी, पटेल और अहीर का आरक्षण होगा। उसके बाद बारी-बारी अतिपिछड़ा और अनुसूचित वर्गों का आरक्षण भी समाप्त कर दिया जाएगा तथा रातों-रात ये स्वयं (सवर्ण) का आरक्षण बढ़ा लेंगे।