Home उत्तराखंड एमडीडीए एचआईजी आईएसबीटी कॉलोनी में बच्चों ने किया रावण दहन, बुराई पर...

एमडीडीए एचआईजी आईएसबीटी कॉलोनी में बच्चों ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

0
14

देहरादून। विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशभर में रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में एमडीडीए एचआईजी आईएसबीटी कॉलोनी में भी बच्चों ने उत्साह और उल्लास के साथ रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया।

IMG 20261021 WA0003

IMG 20261020 WA0007 1

 

बच्चों ने स्वयं रावण के पुतले तैयार किए और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच उनका दहन किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अपने हाथों से रावण के पुतले बनाकर उन्होंने दशहरे के पर्व को पारंपरिक अंदाज में मनाया।

IMG 20261021 WA0001

IMG 20261021 WA0002

 

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। दशहरे का यह आयोजन न केवल बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता का प्रतीक बना, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here