
बीकेटीसी पूर्व मुख्य कार्याधिकारी जेएस बिष्ट नही रहे बीकेटीसी सहित धार्मिक संगठनों ने
शोक जताया।
गोपेश्वर/ देहरादून 16 अक्टूबर।श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व मुख्य कार्याधिकारी जगत सिंह बिष्ट ( 89) के निधन पर शोक जताया। ज्योर्तिमठ के मूलनिवासी जगत सिंह बिष्ट के निधन पर बीकेटीसी सहित धार्मिक संगठनों ने दुख जताया है।उन्हे श्रद्धा सुमन व्यक्त किये। आज शुक्रवार उनका मियांवाला देहरादून स्थित आवास पर निधन हुआ।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री जगत सिंह बिष्ट वर्ष 2003-04 में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी रहे। साधारण कर्मचारी के रूप से मंदिर समिति में सेवारत रहते हुए वह बाद में उपमुख्य कार्याधिकारी तथा मुख्य कार्याधिकारी के पद तक पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किये।
बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष तथा जाने-माने संपादक/ पत्रकार दिवंगत नंदकिशोर नौटियाल के कार्यकाल में बीकेटीसी में ऐतिहासिक निर्णय हुए पहली बार मंदिरों में सीसीटीवी लगाये गये तथा समिति की वेबसाइट भी बनी। मंदिर समिति के विश्राम गृहों के सुधारीकरण से लेकर श्री बदरीनाथ धाम के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित किया गया उस समय मुख्य कार्याधिकारी पद पर जेएस बिष्ट कार्यरत थे अपने सरल तथा मिलनसार स्वभाव से वह
काफी लोकप्रिय थे।
उनके निधन पर रावल अमरनाथ नंबूदरी, पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी बीकेटीसी पूर्व सदस्य दिनकर बाबुलकर, सवेरा पब्लिकेशन निदेशक राजीव नौटियाल संपादक भारत नौटियाल पूर्व मुख्य कार्याधिकारी जेपी नंबूदरी, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी,प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल, डीएस भुजवाण , विधि अधिकारी एस एस बर्त्वाल राजकुमार नौटियाल मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल अवर अभियंता गिरीश रावत, कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, महासचिव भूपेंद्र रावत, उपाध्यक्ष डा. रविन्द्र भट्ट, जगमोहन बर्त्वाल, संदीप कपरवाण संतोष तिवारी अरविंद शुक्ला, आशुतोष शुक्ला बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, संतोष तिवारी, विशाल पंवार, देवी प्रसाद तिवारी, भूपेंद्र राणा,अतुल डिमरी संजय भट्ट, संदेश मेहता,संजय तिवारी वैभव उनियाल दीपेंद्र रावत, सत्येन्द्र चौहान राकेश झिंक्वाण, विनोद नौटियाल संजय भंडारी ऐकता कांडपाल मनोज रावत,योगंबर नेगी, जवाहर सिंह पंवार राजेश नंबूदरी हरीश जोशी, भरत कुंवर सहित बीकेटीसी कर्मचारी संघ ने शोक संवेदना जतायी है।














