दुकान नाम विवाद में चर्चित दीपक कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, दो लाख का इनाम घोषित

0
39

कोटद्वार। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए दीपक कुमार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दीपक को मारने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।

भयभीत दीपक कुमार ने इस संबंध में कोटद्वार कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वीडियो के माध्यम से उन्हें एवं उनके परिवार को जान से मारने की खुली धमकी दी जा रही है।

पुलिस ने दीपक कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भादंस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को कोटद्वार क्षेत्र में एक दुकान के नाम को लेकर हुआ विवाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें दीपक कुमार मुख्य रूप से चर्चा में आए थे। उसी मामले के बाद से अब उन्हें जानलेवा धमकियां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here