Home महाराष्ट्र Maharashtra breaking : नासिक में एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, कई...

Maharashtra breaking : नासिक में एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे

0
376

महाराष्ट्र के नासिक में भीषण हादसे की खबर है। यहां एक फैक्टरी में आग लग गई है। खबर के मुताबिक, कई कर्मचारी फैक्टरी में फंसे हुए हैं, उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फंसे लोगों को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फायर सर्विस के कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे हैं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि इगतपुरी तहसील के मुंडेगांव स्थित एक फैक्टरी में भीषण आग लगी है, जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हादसा ब्वॉलर फटने के कारण हुआ। अभी तक करीब 11 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।