Home उत्तराखंड देशभर में 20 राज्यों में 56 जगहों पर CBI की छापेमारी, ये...

देशभर में 20 राज्यों में 56 जगहों पर CBI की छापेमारी, ये है वजह

0
182

नई दिल्ली : CBI देशभर के 20 राज्यों में छापेमारी कर रही है। बच्चों के अश्लील फोटो और वीडियो की आनलाइन बिक्री और वितरण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गयी है। सूत्रों के अमुसार CBI को इंटरपोल की सिंगापुर स्थित क्राइम अगेंस्ट चाइल्ड यूनिट से इंटरनेट पर ऐसी सामग्री की बिक्री और वितरण के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद अपराध में शामिल आरोपियों के पूरे नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए 200 से अधिक सीबीआई अधिकारियों की विभिन्न टीमों का गठन किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, ‘हमें पता चला है कि बच्चों के अश्लील फोटो और वीडियो के वितरण में आरोपी द्वारा क्लाउड स्टोरेज का उपयोग किया जा रहा है। हमें इसके इनपुट मिले, जिसके बाद हमने तकनीकी निगरानी के आधार पर उनके ठिकाने का पता लगाया और अब उनकी रेडिंग कर रहे हैं।’ इस पूरे आपरेशन को ‘आपरेशन मेघचक्र’ नाम दिया गया है।

नवंबर 2021 में उसी अपराध के संबंध में आयोजित किया गया था। उस समय इसे ‘आपरेशन कार्बन’ नाम दिया गया था। संघीय जांच एजेंसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहयोग चैनलों का उपयोग उन आरोपियों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए किया गया है जो आनलाइन बच्चों की अश्लील फोटो और वीडियो वितरित कर रहे हैं। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।