Home उत्तराखंड बदरीनाथ में मौसम की पहली बर्फबारी, अलर्ट के बाद केदारनाथ यात्रा रोकी

बदरीनाथ में मौसम की पहली बर्फबारी, अलर्ट के बाद केदारनाथ यात्रा रोकी

0
265

चमोली: मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। प्रदेशभर में लगातार भारी बारिश हो रही है। जहां पहाड़ी जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है।

बर्फबारी का असर यह हुआ कि निचले इलाकों में नीचे क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के लगभग सभी मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कहीं रुक-रुक कर बारिश जारी रही तो कहीं बादल छाए हैं। वहीं केदारनाथ यात्रा सुचारू शनिवार को सुचारू की गई।

यमुनोत्री मार्ग भी डाबरकोर्ट के बाद लगातार बंद हो रहा है। डाबरकोट लैंडस्लाइड जोन बड़ा खतरा बन गया है। यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते बार-बार वाहनों की अवाजाही ठप हो रही है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।