Home उत्तराखंड उत्तराखंड: आपदा में लापता दो लोगों के शव मिले, इतनी पहुंची मरने...

उत्तराखंड: आपदा में लापता दो लोगों के शव मिले, इतनी पहुंची मरने वालों की संख्या

0
196

देहरादून: देहरादून के मालदेवता में बादल फटने की घटना के बाद दो लापता दंपती के शव रविवार को बरामद कर लिए गए हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे। मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा में लापता ग्वाड़ सकलाना गांव के दंपती राजेन्द्र राणा (36) व उनकी पत्नी अनिता राणा (30) के शव रविवार को बरामद किए गए हैं।

एसडीआरएफ ने दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिए हैं। कल आई आपदा के बाद ग्वाड़ गांव में मातम का माहौल है। लालपुल से ग्वाड़ सकलाना पंचायत (टिहरी) के लिए जाने वाली रोड बांदल नदी के कटाव से बह गई है। यहीं से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, ग्रामीण, अधिकारी सात किलोमीटर पैदल चल प्रभावित गांवों में पहुंच रहे हैं। वहीं सरखेत में आई आपदा के बाद एनडीआरएफ की टीम भी राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

उत्तराखंड के तीन जिलों पौड़ी, टिहरी और देहरादून में शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक हुई बारिश जानलेवा साबित हुई। तीनों जिलों में बादल फटने से नदी व बरसाती नालों के उफान और मलबे की चपेट में आकर दंपती समेत पांच की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग लापता हैं। 13 लोगों को चोटें भी आई हैं। देहरादून में रायपुर थानों को जोड़ने वाला एक मोटर पुल टूट गया है।