Home उत्तराखंड उत्तराखंड: जिला चमोली का प्रसिद्ध गौचर मेला शुरू

उत्तराखंड: जिला चमोली का प्रसिद्ध गौचर मेला शुरू

0
10

74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड़ ने किया विधिवत शुभारम्भ

गौचर/ कर्णप्रयाग/ गोपेश्वर 14 नवंबर।प्रसिद्ध सातIMG 20261114 WA0194 दिवसीय 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधिवत शुभारम्भ किया गया।जनपद आगमन पर गौचर हवाई पट्टी में जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अगुवाई की गई। इस दौरान सेरिमोनियल ड्रेस में सुसज्जित चमोली पुलिस के जवानों द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ऐतिहासिक गौचर मेला मैदान पहुँचे, जहाँ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया तथा पं0 गोविन्द प्रसाद नौटियाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।। इस अवसर पर जिलाधिकारी चमोली द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री ललित प्रसाद लखेड़ा जी को ‘गोविन्द प्रसाद नौटियाल स्मृति पत्रकार सम्मान’ और वरिष्ठ लेखक कृति नवानी जी को ‘पंडित महेशानन्द नौटियाल शिक्षा व साहित्य प्रसार सम्मान’ से सम्मानित भी किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। उन्होंने गौचर मेले को उत्तराखण्ड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं, सामाजिक सरोकारों एवं सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह मेला संस्कृति, बाजार और उद्योग के उत्कृष्ट समन्वय का अनूठा उदाहरण है, जो हमारी समृद्ध विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

सात दिवसीय मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, हस्तशिल्प एवं औद्योगिक प्रदर्शनी, खेल प्रतियोगिताओं, स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन और व्यापारिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र की प्रतिभाओं एवं उद्यमियों को विशेष मंच मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि गौचर मेले का इतिहास वर्ष 1943 से प्रारम्भ हुआ था। तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर गढ़वाल के सुझाव पर व्यापारिक मेले के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन आज औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक गतिविधियों के समन्वय के कारण देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जनपद चमोली भरत चौधरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here