त्योहारों के मौके पर गिरे सोने के दाम, चांदी की बढ़ी कीमत, जानिए क्या हैं रेट…

0
107

जैसा कि सभी को पता है देश में इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है। पहले दशहरा और फिर दिवाली दोनों ही त्योहार करीब हैं। दोनों त्योहार ऐसे हैं जिसमें लोग दिल खोल के खरीदारी करते हैं। जिसको देखते हुए काफी सारी कंपनियां अच्छे अच्छे ऑफर्स निकलती हैं। लेकिन इस दौरान सोने और चांदी के दाम अक्सर बढ़ जाते हैं। लेकिन इस बार कुछ अलग ही हुआ है। बता दें कि इस बार चांदी के दामों में तो बढ़ोतरी हुई है लेकिन सोने के दामों में गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के दाम में मामूली सी गिरावट आई है। जानकारी के मुताबिक ये गिरावट सोमवार को देखी गई है।

सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 14 रुपये सस्ता हो गया है। यानी अब सोना 46966 पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी पर नजर डाली जाए तो चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। अगर बात करें चांदी की पुरानी कीमत की तो चांदी 61,080 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। लेकिन अब चांदी पर 295 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद चांदी के दाम 61375 रुपये किलो हो गए हैं। बीते कुछ समय से सोने और चांदी पर लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिला है।

बता दें कि बीते महीने सोने की कीमत अपने लो लेवल पर थी। सितंबर के अंत में सोना 45,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। गौरतलब हैं कि MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.2 प्रतिशत घटकर 46,937 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर 61,737 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे। दिवाली के इस मौके पर लोगों के लिए ये एक खुशखबरी है और लोग इसका भरपूर फायदा उठाएंगे।