सुशांत की मौ’त को लेकर भोजपुरी सितारों ने जताया दु’ख, परिवार से मुलाकात कर कहीं ये बातें

0
323

जेसे की सभी जानते है हाल ही में बॉलीवुड के महान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आ’त्मह’त्या कर अपनी जान दे दी। जिससे उनके परिवार के साथ साथ उनके चाहने वाले भी अब तक ग’मगी’न है। सुशांत के इस फिसले से सभी लोग ना’खुश है और उनको अब तक भुला नहीं पाए हैं। सुशांत के इस फैसले की क्या वजह थी इस बात खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, हालाकि पु’लिस इस मामले की जां’च में लगी हुई है। सुशांत की मौ’त के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नेपो’टिज्म को लेकर काफी मसला चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के काफी सितारों को टार’गेट भी किया जा रहा है। सुशांत सिंह के इस तरह जाने से भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के सितारों ने भी दुख ज़ाहिर किया। हाल ही में सुशांत के घर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ सितारे उनको श्रद्धां’जलि देने पहुंचे।

बताया जा रहा है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh) और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने सुशांत सिंह के घर हुई प्रार्थना सभा में शामिल होकर और उनके परिवार से मुलाक़ात कर दु’ख ज़ाहिर किया। बता दें कि खेसारी ने परिवार से मुलाक़ात कर कहा कि “मैं भी एक कलाकार हूं, इसलिए ये सब समझ सकता हूं। इंडस्ट्री में नेपो’टिज्म है और ये नया नहीं है, बहुत पहले से होता आ रहा है। सुशांत के जाने के बाद लोगों में जो गु’स्सा है लेकिन काश कि ये गु’स्सा पहले दिखाई देता तो शायद सुशांत आज हमारे बीच होते।”

खेसारी लाल यादव के साथ पवन सिंह भी सुशांत के घर पहुंचे और उन्होंने भी दुख जताते हुए परिवार से बात की। उन्होंने कहा कि “सुशांत सिंह राजपूत बिहार का लाल था, जिसने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में पूरे बिहार को गौरवान्वित किया। उनके अभिनय के सभी कायल हैं, आज भी हमें विश्‍वास नहीं हो रहा है कि ऐसा कुछ हो गया। सुशांत रियल हीरो थे। उनके इस तरह जाने से हमें गहरा दुख पहुंचा।” वहीं सिंगर अक्षरा सिंह भी सुशांत के पिता से बात कर के ग’मगी’न हो गई और उन्होंने कहा कि “सुशांत सिंह राजपूत एक जिंदादिल इंसान थे। बिना किसी सपोर्ट के वह उस ऊंचाई तक पहुंच गए थे, जहां पहुंचना आसान काम नहीं है। इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई। हमने एक सुपरस्टार और बहुत ही खूबसूरत दिल वाले शख्स को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है।