राष्ट्रपति बनने से पहले भी मशहूर थे वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की, करते थे ये काम…

0
64

रूस और यूक्रेन की जंग में यूक्रेन की कमान संभाले खड़े राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) इस समय दुनिया भर में चर्चा में हैं। बता दें कि वह साल 2019 में यूक्रेन के राष्ट्रपति बने थे। इस समय वह रूस के सामने सीना तान खड़े हैं। जिसके चलते उनकी बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है। इस जंग के बीच कई राज खुलकर सामने आए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति बनने से पहले एक हास्य अभिनेता थे। वोलोदिमिर ने यूक्रेन के कई टीवी शो में काम किया है।सिर्फ टीवी शो ही नहीं बल्कि उन्हें यूक्रेन की कई फिल्मों में भी देखा जा चुका है।

ये बात तो यूक्रेन के हर नागरिक को पता है लेकिन आज एक और बात खुल के सामने आई है जिसके इल्म ज्यादा लोगों को नहीं। मिली जानकारी के अनुसार ज़ेलेंस्की ने बच्चों की फिल्म के यूक्रेनी-डब संस्करण में पैडिंगटन बियर को आवाज दी थी। आवाज लोगों को खूब पसंद आई थी। लेकिन इस बात का पता किसी को नहीं था कि है आवाज किस की है। उन्होंने साल 2014 में पैडिंगटन और साल 2017 में पैडिंगटन 2 में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एनिमेटेड कैरेक्टर को अपनी आवाज़ दी थी।

ब्रिटिश अभिनेता ह्यूग बोनविले भी इस बात से हैरान हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट कर इस बात पर हैरानी जताई। उन्होंने लिखा कि “आज तक मुझे नहीं पता था कि यूक्रेन में पैडिंगटनबियर की आवाज किसने दी थी।” सिर्फ वो ही नहीं बल्कि जो इस बात को सुन रहा है वो पूरी तरह हैरान हो रहा है।