फोन पे और गूगल पे को टक्कर देने को तैयार व्हाट्सएप, NPCI की अनुमति के बाद अब…

0
121

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप धीरे धीरे ऊंचाई हासिल करता जा रहा है। जब ये ऐप लॉन्च किया गया था तब ये सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप हुआ करता था, लेकिन अब इसकी सुविधाएं बड़ा दी गई हैं। आज खबर सामने आई है कि व्हाट्सएप को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा इजाजत मिल गई है। इस परमिशन के मिलने के बाद अब व्हाट्सएप आसानी से अपने बिजनेस और अपने यूजर्स को बढ़ा सकता है। जानकारी के अनुसार अभी तक पेमेंट सर्विस के लिए व्हाट्सएप पर लिमिट लगी हुई थी। लेकिन अब इस लिमिट को बढ़ा दिया गया है।

बुधवार को लिए गए फैसले में नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने वाट्सऐप को 100 मिलियन यूजर तक अपनी सेवा पहुंचाने की अनुमति दे दी है। इससे पहले ये संख्या केवल 40 मिलियन थी। एनपीसीआई के इस फैसले से व्हाट्सएप को काफी राहत मिली है। बता दें कि साल 2020 में व्हाट्सएप ने इस सुविधा को जोड़ा था। उस समय एनपीसीआई ने ऐप को 20 मिलियन यूजर्स के साथ शुरुआत करने की अनुमति दी थी।

जिसके बाद ये संख्या 40 मिलियन हुई और अब 100 मिलियन। अगर ऐसा ही रहा तो व्हाट्सएप जल्दी ही बड़े प्लेटफॉर्म्स फोन पे और गूगल पे को पीछे छोड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केवल मार्च के महीने में यूजर्स ने वाट्सऐप पर 2.54 मिलियन ट्रांजेक्शन्स किए हैं। वहीं अगर बात करें फोन पे और गूगल पे की तो 1.8 बिलियन पेमेंट ट्रांजेक्शन्स गूगल पे पर किए गए हैं। जबकि 2.5 बिलियन पेमेंट टांजेक्शन्स फोन पे पर। बता दें कि एनपीसीआई व्हाट्सएप द्वारा डेटा स्टोरेज नियमों के पालन करने से संतुष्ट है।