पहले से भी बड़ी जीत की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस, कोलकाता नगर निगम चुनाव में मिली…

0
85

पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी पर यकीन रखती है, इस बात यकीन तो विधानसभा चुनाव में ही हो गया था। जब ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने बहुमत हासिल की थी। लेकिन अब एक बार फिर पश्चिम बंगाल की जनता की इस बात का सबूत दिया है कि वो हर तरह से ममता बनर्जी के साथ हैं। बता दें कि कोलकाता में कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव हो रहे हैं। जिसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। साल 2015 में 114 सीटें हासिल कर टीएमसी ने रिकॉर्ड बनाया था, जो इस बार वह खुद तोड़ने वाली है।

बता दें कि कोलकाता नगर निगम की 144 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मतगणना में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिली है। बताया जा रहा है कि टीएमसी अब तक 17 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 118 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव में बाकी दूसरी पार्टी टीएमसी से काफी पीछे हैं। भाजपा केवल 3 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दूसरी ओर लेफ्ट भी अभी तक केवल 3 ही सीटों पर आगे है।

इस बार चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी कजरी बनर्जी ने भी हिस्सा लिया है। वह वार्ड नंबर 73, भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव के दौरान बहुत सी खबरें सामने आई थीं। इससे पहले भाजपा ने बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा और चुनाव नियम उल्लंघन का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस हिंसा को रोकने के नाकाम रही।