Home महाराष्ट्र फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

0

मॉस्को से गोवा जा रहे चार्टर्ड विमान में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद तत्काल इसकी जामनगर में आपात लैंडिंग करवाई गई और सुरक्षा दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया।

ताजा जानकारी के मुताबिक अब विमान के अंदर जांच पूरी कर ली गई है। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बम होने की सूचना महज अफवाह थी। हवाई अड्डे के निदेशक के अनुसार फ्लाइट आज सुबह 10:30 बजे से 11 बजे के बीच गोवा के लिए रवाना हो सकती है।

मॉस्को से गोवा जा रहे चार्टर्ड विमान में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, गोवा एटीसी के पास एक मेल आया, जिसमें विमान में बम होने की सूचना दी गई। इसके बाद तत्काल फ्लाइट की जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है। विमान की गंभीरता के साथ जांच की गई। जांच में बम की सूचना अफवाह निकली।

 

 

Exit mobile version