नवजोत सिंह सिद्धू पर भड़के पंजाब सरकार के शीर्ष वकील, बोले “सरकार की कोशिशों को…”

0
74

पंजाब में कांग्रेस सरकार बीते काफी समय से मुश्किलों का सामना कर रही है। बीते कुछ समय से पंजाब कांग्रेस के सामने बहुत सी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। हाल ही में फिर एक बार पंजाब कांग्रेस पर मुसीबत छा गई है। बता दें कि पंजाब में कांग्रेस सरकार (Punjab Congress) और पार्टी अध्यक्ष के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब के महाधिवक्ता (एजी) एपीएस दयोल ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर निशाना साधा है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पार्टी को और भी ज्यादा मुसीबत में डाल रहे हैं।

पंजाब के महाधिवक्ता (एजी) एपीएस दयोल ने कहा कि “सिद्धू के बयान नशीले पदार्थों और बेअदबी के मामलों में न्याय सुनिश्चित करने के राज्य सरकार के गंभीर प्रयासों को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं। सिद्धू अपने राजनीतिक सहयोगियों पर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए गलत सूचना फैला रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि “आगामी चुनावों को देखते हुए सिद्धू पंजाब के महाधिवक्ता के संवैधानिक पद का राजनीतिकरण कर अपने स्वार्थी राजनीतिक लाभ के लिए कार्य कर रहे हैं। वह पार्टी के कामकाज को भी खराब करने की भी कोशिश कर रहे हैं।”

गौरतलब हैं कि पंजाब के एडवोकेट जनरल के पद से एपीएस दयोल की नियुक्ति के बाद से ही कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सरकार से नाराज चल रहे थे। इस बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया था। द्धू ने शुरू में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बावजूद अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया, लेकिन अब बीते शुक्रवार को उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रमुख के रूप में अपना इस्तीफा वापस ले लिया।