Home Uncategorized मुंबई में हो सकती है बारिश, हाई टाइड को लेकर IMD का...

मुंबई में हो सकती है बारिश, हाई टाइड को लेकर IMD का अलर्ट

0

मुम्बई : दस दिवसीय गणेशोत्सव की धूमधाम के बीच, मुंबई में हल्की बारिश  होने की संभावना है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि गुरुवार को मुंबई और उसके उपनगरों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (MID) ने बुधवार को कहा कि 1 और 2 सितंबर को रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा और सांगली में बिजली और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दोपहर 2.46 बजे 4.02 मीटर का हाइ टाइड आने का अनुमान है। साथ ही 1 सितंबर की रात 8.48 बजे 0.82 मीटर का लो टाइड आने की संभावना है।

कोरोना के कारण दो साल से गणेशोत्‍सव का पर्व नहीं मनाया जा रहा था लेकिन इस बार मुंबई वासियों में दस दिवसीय इस पर्व को लेकर गजब का उत्‍साह देखा जा रहा है। जगह – जगह पंडाल लगा गणोशोत्‍सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। ऐसे में बारिश होने से थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

Exit mobile version