मिस्र के ट्रैवल एजेंट से खुश हुए बॉलीवुड के किंग खान, इस तरह से किया शुक्रिया अदा…

0
89

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को भारत में तो सभी लोग जानते हैं और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शाहरुख खान के चाहने वाले मौजूद हैं और वो भी किंग खान के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई थी। जिसमें शाहरुख खान के चाहने वाले ने इंडिया को शाहरुख खान का देश बताया था और एक भारतीय महिला की मदद की थी। ये बात साल 2021 के अंत की है, एक महिला प्रोफेसर ने ट्वीट के जरिए शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया था और बताया था कि किस तरह शाहरुख खान ने उनकी मदद की थी।

उन्होंने बताया कि उनकी मदद मिस्र के एक ट्रैवल एजेंट ने की थी। उन्हें टिकट के लिए पेमेंट करने में उनको कुछ दिक्कत आ रही थी तो एजेंट ने उनको कहा कि वह शाहरुख खान के देश से हैं इसलिए वह उनका टिकट कन्फर्म कर रहे हैं और वो बात में पेमेंट कर सकती हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “मिस्र में एक ट्रैवल एजेंट को पैसे ट्रांसफर करने थे, लेकिन इसमें मुझे दिक्कत आ रही थी। एजेंट ने मुझसे कहा- आप शाहरुख खान के देश से हो। मुझे आप पर भरोसा है। मैं बुकिंग कर देता हूं। आप मुझे बाद में पेमेंट कर देना। मैं किसी और के लिए ऐसा नहीं करूंगा, लेकिन शाहरुख खान के लिए कुछ भी। और उन्होंने बुकिंग कर दी। शाहरुख खान किंग हैं।”

अपने इस ट्वीट के जरिए वह काफी टाइम से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस ट्वीट के बाद उन्होंने इस मामले से जुड़े कई और भी ट्वीट भी किए जिसमे से एक में उन्होंने शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज को टैग कर उस एजेंट की एक ख्वाहिश लिखी। उन्होंने बताया कि जिस एजेंट ने उनकी हेल्प की वह शाहरुख खान के फोटो के साथ उनका ऑटोग्राफ चाहते हैं और अगर शाहरुख खान ऑटोग्राफ में उनकी बेटी का नाम लिख दे तो उनको बेहद खुशी मिलेगी।

अश्विनी का कहना ही था कि शाहरुख खान ने अपने फैन की ये इच्छा भी पूरी करदी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान शाहरुख खान ने उनका शुक्रिया अदा भी किया। अपने मैनेजर के जरिए शाहरुख खान के उस एजेंट तक अपना ऑटोग्राफ भिजवाया। अश्विनी ने इस बारे में भी एक ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी। बता दें कि ये खबर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही और इसको लेकर कई मीम भी बनाए गए।