उत्तराखंड से बड़ी खबर: महेंद्र भट्ट बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, क्या फिर से मंत्री बनेंगे मदन कौशिक?

0
71

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बदले जाने की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही थी। आखिरकार भाजपा ने उनको बदल दिया है। कौशिक की जगह अब भाजपा के फायरब्रांड नेता महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मदन कौशिक को फिर से मंत्री बनाया जा सकता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट भाजपा उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसस पहले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन कौशिक के कंधों पर थी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

भट्ट बद्रीनाथ और नन्दप्रयाग विधानसभा के विधायक भी रह चुके हैं। उत्तराखंड भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विभिन्न प्रदेशों में भाजपा के चुनाव प्रभारी का दायित्व भी रहा है ‌।