Home महाराष्ट्र महाराष्ट्र : ठाणे में बड़ा हादसा, इमारत का एक हिस्सा गिरने से...

महाराष्ट्र : ठाणे में बड़ा हादसा, इमारत का एक हिस्सा गिरने से 4 लोगों की मौत

0

मुंबई : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बड़ा हादसा हो गया है। ठाणे के उल्हासनगर कस्बे में पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी है।

उल्हासनगर तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) कोमल ठाकुर के अनुसार, ठाणे के उल्हासनगर कैंप 5 में स्थित पांच मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल का एक स्लैब सुबह करीब 11.30 बजे गिर गया। इस इमारत में करीब 30 फ्लैट्स थे। इमारत का अवैध तरीके से निर्माण किया गया था और पहले ही नोटिस दिया जा चुका था। बावजूद इसके इसमें 5 परिवार अभी भी रह रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन दल, पुलिस, राजस्व और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम जारी है। मृतकों की पहचान सागर ओछानी (19), प्रिया धनवानी (24), रेणु ढोलंदादास धनवानी (54) और धोलदास धनवानी (58) के रूप में हुई है।

Exit mobile version