बैडमिंटन में पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने जीता स्वर्ण, भारत की झोली में 20वां गोल्ड

0
103

2022 का आज आखिरी दिन है। भारत 19 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 56 पदक जीत चुका है। मेडल टैली में टीम इंडिया इस समय चौथे पायदान पर है। राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन भारतीय एथलीट्स की नजरें मेल्स के खाते को बढ़ाने पर होगी। पीवी सिंधु ने महिला एकल के फाइनल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, लक्ष्य सेन ने भी बैडमिंटन के फाइन में गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। दोनों ही खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन किया और देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया।

पीवी सिंधु ने महिला एकल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस मैच में सिंधु शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिख रही थीं और आसानी से यह मुकाबला अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिंधु कोई मुकाबला नहीं हारी हैं। हालांकि, टीम इवेंट में भारत को रजत के साथ संतोष करना पड़ा था, लेकिन महिला एकल में सिंधु ने सोना दिलाया है। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

बैडमिंटन में पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने मलेशिया के एंग जे यॉन्ग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया है। इसके साथ ही उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का 20वां स्वर्ण पदक है। वहीं, बैडमिंटन में आज भारत ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता है।