जापान में अब भी छाया है आमिर खान की इस फिल्म का जादू, आखिरी शो भी हुआ हाउसफुल

0
884

25 दिसंबर 2009 को रिलीज़ हुई राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी, आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ दुनिया भर में अभी भी तहलका मचाए हुए है। इसका सबूत जापान में की गई इसकी स्क्रीनिंग से मिलता है। जापान के ओसाका में एक थियेटर को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा था। उन्होंने अपने आखिरी शो में दिखाने के लिए 3 इडियट्स को चुना। जिसका शो हाउसफुल रहा जिससे पता लगता है कि यह फिल्म जापान में अभी भी छाई हुई है। और दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

थियेटर के ऑर्गनाइजर्स ने ट्विटर पर 29 फरवरी को ‘3 इडियट्स’ से संबंधित ट्वीट कर कहा था, “फ्यूज लाइन सिनेमा में अंतिम शो 3:30 बजे शनिवार को दिखाया गया। 131 दर्शक। यह हाउसफुल है। धन्यवाद।” जापान में सबसे पहले यह फिल्म 2013 में लगी थी और दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म को विश्व स्तर पर 2127 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था जिनमें 326 सिनेमाघर विदेश की थीं। 3 इडियट्स भारतीय शिक्षण व्यवस्था पर एक सामाजिक टिप्पणी है।

बता दें कि 3 इडियट्स में आमिर खान, करीना कपूर के साथ साथ शरमन जोशी, आर माधवन और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 3 इडियट्स ने मात्र 4 दिनों में 100 करोड़ रूपए की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर एक नया कीर्तिमान रचा था।