इस एक्टर का पोस्टर लगाते वक़्त 3 लोगों की मौत, डायरेक्टर बोनी कपूर ने कहा…

0
331

तेलगू फ़िल्म के सुपर स्टार पवन कल्याण दो सितंबर को उनका जन्म हुआ और इसी खुशी में पवन कल्याण अपना जन्मदिन मन रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक दुखद घटना सामने आई। चित्तूर ज़िले के एक गांव में पवन कल्याण का पोस्टर लगाते वक़्त 3 लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी, जिसके बाद फ़िल्म के निर्माता बोनी कपूर द्वारा तीनों लोगों के परिवारों को आर्थिक मदद का एलान किया गया।

बोनी कपूर द्वारा ट्वीटर के माध्यम से तीनों लोगों के परिवार को 2-2 लाख रुपए देने का एलान किया गया है। वहीं टीम वकील साब की ओर से ट्वीट पोस्ट में बोनी कपूर द्वारा लिखा गया कि- भारी मन से, हमें तीनों प्रशंसकों की मौत पर दुख है और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में हम दूसरे लाखों फैंस के साथ उनके परिवार के साथ खड़े हैं। मृत लोगों के परिवार की मदद के लिए हम 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। ज़ख़्मी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ फैंस से गुज़ारिश करते हैं कि वो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

दुखद घटना मंगलवार के दिन घटी, पवन कल्याण के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्तूर ज़िले के कनमलदोड्डी गांव में फैंस एक्टर का 40 फुट ऊंचा कट आउट लगा रहे थे। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार पता चला कि, 6.5 किलोवोल्ट बिजली का तार ऊपर से जा रहा था, जिससे उनका संपर्क हो गया, और इसी कारण उनकी जान चली गई। इस हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गवां दी जबकि चार लोग ज़ख़्मी हो गए। ज़ख़्मी लोगों को कुप्पम के पीईएस अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। डॉक्टरों द्वारा उनकी हालत स्थिर और ख़तरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद पवन कल्याण द्वारा अफ़सोस जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं गई।

वहीं वकील साब का मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। बोनी कपूर द्वारा इस पोस्टर को शेयर भी किया गया है। वकील साब, शूजित सरकार की पिंक का आधिकारिक रीमेक है। वेणु श्रीराम द्वारा फ़िल्म का निर्देशन किया गया है, जबकि बोनी कपूर के साथ दिल राजू ने सह-निर्माण किया है। फ़िल्म में पवन कल्याण द्वारा अमिताभ बच्चन का किरदार निभाया जा रहा है, वहीं तापसी पन्नू वाले रोल में अंजलि हैं। प्रकाश राज भी एक अहम रोल में दिखेंगे।