वंशवाद की राजनीति : BJP का यू-टर्न, हिमचाल में मंत्री और नेताओं के बेटों को टिकट

0
87

BJP ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिस तरीके BJP ने टिकट बंटवारा किया है, उससे यह प्रतीत होता है कि उसने वंशवाद की राजनीति पर यू-टर्न ले लिया है। आपको बता दें कि BJP ने मौजूदा कैबिनेट मंत्री और दो पूर्व नेताओं के बेटों को टिकट दिया है।

BJP ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को धर्मपुर से, पूर्व मंत्री नरिंदर बरागटा के बेटे चेतन ब्रगटा को जुब्बल-कोटखाई से और भोरंज से पूर्व मंत्री आईडी धीमान के बेटे अनिल धीमान को मैदान में उतारा है। BJP के मंडी सदर उम्मीदवार अनिल शर्मा पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुख राम के बेटे हैं। भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
ऐसी भी संभावना है कि बीजेपी कुल्लू से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह को मैदान में उतार सकती है। भाजपा ने 2021 के विधानसभा उपचुनावों के लिए जुब्बल-कोटखाई से चेतन को टिकट देने से इनकार कर दिया था। उनके पिता नरिंदर ब्रगटा के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।  वंशवाद की राजनीति के डर से BJP ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।