ड्रग्स केस में हुए एक और सेलेब्रिटी गिरफ्तार

0
178

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से शुरू हुआ ये मामला अब बहुत से लोगों की पोल खोल रहा है। जबसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला सीबीआई, एनसीबी और ईडी के पास पहुंचा है तबसे ही एक के बाद एक बातें सामने आ रही हैं। इस मामले को अब ड्रग्स के एंगल से जोड़ा गया है जिसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया (Rhea chakraborty), उनके भाई शोविक और सुशांत के मैनेजर को गिरफ्तार किया।

इस मामले में अब भी एनसीबी की जांच जारी है और इस केस ने ड्रग्स का एंगल आने के एक और शख्स का नाम सामने आया है। खबर के मुताबिक शनिवार को मंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच (CCB) ने मशहूर कोरियोग्राफर किशोर शेट्टी (Kishore Shetty) को भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। बता दें कि कोरियोग्राफर किशोर शेट्टी टीवी के रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में पार्टिसिपेट कर चुके हैं। जिसके बाद मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अपनी फिल्म ‘ABCD’ में भी काम दिया। जिससे वह सुर्खियों में आ गए।

सूत्रों ने बताया कि वह मुंबई से मंगलुरु में ड्रग्स की आपूर्ति कर रहे थे। जिसके कारण उनको गिरफ्तार किया गया। बता दें कि नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत किशोर शेट्टी पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर इस मामले में एनसीबी ने भी एक बड़ी सफलता हासिल की। बताया जा रहा है कि एनसीबी मुंबई ने ड्रग्स पेडलर राहिल विश्राम नामक शख्स को एक किलो चरस के साथ हिरासत में ले लिया। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा,”एनसीबी मुंबई ने हिमाचल प्रदेश से मंगाए गए एक किलो चरस के साथ ड्रग्स पेडलर राहिल विश्राम को हिरासत में लिया है।”