हार्ट अटैक के बाद कोरियोग्राफ़र रेमो डिसूज़ा भर्ती ICU में..

0
171
Remo D'Souza

आज दोपहर 2:30 बजे के आसपास बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफ़र रेमो डिसूज़ा को हार्ट अटैक आया जिसके तुरंत बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आनन फ़ानन में रेमो की एंजियोप्लास्टी की गयी और उसके बाद उन्हें ICU में शिफ़्ट किया गया। रेमो ख़तरे से बाहर बताए जा रहे हैं। रेमो की इस स्थिति के बारे में कोमल नहाटा ने ट्वीट करके जानकारी दी साथ ही ये भी बताया कि उनकी हालत में सुधार भी है।

रेमो को हार्ट में ब्लॉकिज की समस्या बतायी जा रही है जिसके कारण हाई उन्हें हार्ट अटैक आया तुरंत इलाज मिलने से उनकी हालत ठीक है। रेमो के चाहने वाले और बॉलीवुड के सितारे उनके स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं। रेमो के साथ उनकी पत्नी अस्पताल में बनी रहीं। रेमो ने कोरियोग्राफ़ी में अलग मुक़ाम हासिल किया और उन्होंने कुछ फ़िल्मों का निर्माण भी किया। उनकी निर्देशित फ़िल्म ABCD काफ़ी चर्चित रही जिसमें उन्होंने पूरी तरह डान्सर्स को लेकर काम किया था।

Remo D’Souza
जिस तरह की स्थिति का सामना रेमो को करना पड़ा है कुछ ऐसा ही पिछले दिनों क्रिकेटर कपिल देव के साथ भी हुआ था और अब वो इस स्थिति से सुधर चुके हैं। रेमो डिसूज़ा भी जल्द से जल्द इस स्थिति से बाहर आ जाएँगे और एक बार फिर उन्हें डान्स रिएलिटी शो में जज की भूमिका में देखा जाएगा यही कामना उनके फ़ैन्स कर रहे हैं। नूतन सवेरा भी उनकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है।