भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने रचा इतिहास, एक ही मैच में किए…

0
134

जैसा कि सभी को पता है टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic 2020) का आगाज हो चुका है। सभी देश के खिलाड़ी अपने देश को आगे लाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। बाकी देशों के खिलाड़ियों की तरह भारत के खिलाड़ी भी भारत को आगे लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस कोशिशों के बीच भारतीय महिला हॉकी टीम ने कमल कर दिखाया है। बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है और इस मुकाबले को जीतने में भारतीय महिला हॉकी टीम की वंदना कटारिया (Vandana Katariya) का बड़ा योगदान है।

बताते चलें कि वंदना कटारिया ने एक नया इतिहास रच दिया है। एक ही मैच में तीन गोल दागकर वंदना कटारिया ने इतिहास के पन्नो पर अपना नाम लिख दिया है। बता दें कि वंदना कटारिया पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने ओलंपिक के किसी मैच में हैट्रिक जमाया हो। वंदना ने भारत के लिए चौथे, 17वें और 49वें मिनट पर गोल किया था। इसके अलावा भारत के लिए चौथा गोल नेहा गोयल ने 32वें मिनट पर किया था।

गौरतलब हैं कि भारत के लिए ये मुकाबला जीतना इतना आसान नहीं था। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पूरी टक्कर दी। लेकिन वंदना कटारिया के हमले से बच न सकी। वंदना कटारिया ने पहले क्वार्टर ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए चौथे मिनट में गोल दाग दिया। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी मुंह तोड़ जवाब देते हुए क्वार्टर के अंतिम क्षणों में गोल कर दिया। इसके बाद फिर भारत को आगे बढ़ाते हुए वंदना ने एक और गोल कर दिया। मुकाबले को मुश्किल बनाते हुए दक्षिण अफ्रीका ने गोल दाग दिया। तीसरे क्वार्टर में नेहा गोयल के गोल की मदद से भारत ने 3-2 से बढ़त कर ली। वहीं अफ्रीका ने भी जबरदस्त वापसी करते हुए तीसरा गोल दाग दिया और फिर आखिर में 49वें मिनट में कटारिया ने गोल कर के मैच को अपनी ओर खींच लिया।