बंगाल चुनाव से पहले ही भाजपा के लिए बुरी खबर, पूर्व नेता ने किया…

0
88

पश्चिम बंगाल में जैसे जैसे चुनाव करीब आते जा रहे हैं, वैसे ही यहां की राजनीति तरह तरह के मोड़ लेने लगी है। हाल ही में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ एक हादसा पेश आया, जिसमें उनके पैर में काफी चोट आई। ऐसे में इस हादसे का ज़िम्मेदार भाजपा को ही माना जा रहा है। लेकिन भाजपा का कहना है कि ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं। अब खबर है कि बंगाल की राजनीति में बदलाव देखते हुए भाजपा के पूर्व नेता भी अब तृणमूल कांग्रेस ने शामिल हो गए हैं। जिससे भाजपा की एक बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि शनिवार को भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने ममता सरकार का दामन थाम लिया। सिन्हा ने कोलकाता स्थित टीएमसी भवन में पार्टी की सदस्यता ली। गौरतलब हैं कि सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त और विदेश मंत्रालय में मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में उनके टीएमसी में शामिल होने से सभी लोग हैरान हैं। ऐसे में एक बयान ने उन्होंने कहा कि “मैं पार्टी पॉलिटिक्स से अलग हो गया था, लेकिन आज हमारे देश के मूल्य खतरे में हैं और उनका अनुपालन नहीं हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि “प्रजातंत्र की ताकत हमारी संस्थाओं में निहित है, लेकिन आज हम संस्था कमजोर हो गई है। इसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है। सरकार के मनमाने पर अंकुश लगाने वाला कोई बचा ही नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि “इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा।” इस दौरान टीएमसी ने नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने सिन्हा का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि “हम यशवंत सिन्हा का हमारी पार्टी में स्वागत करते हैं। उनकी भागीदारी भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूत करेगी।”