82 साल की उम्र में हुआ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, कई दिनों से थे अस्पताल में भर्ती…

0
100

पूरे उत्तर प्रदेश में आज दुखद माहोल बना हुआ है। पता चला है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव अब हम लोगों के बीच नहीं रहे हैं। उनके निधन की खबर से हर कोई उदास है, बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन में 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया। वह देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि उनका निधन आज सोमवार के दिन सुबह 8:30 बजे करीब हुआ। उनके निधन की पुष्टि खुद उनके बेटे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की है।

अखिलेश यादव ने एक ट्वीट के माध्यम से ये खबर लोगों तक पहुंचाई। उन्होंने अपने पिता के निधन की खबर देते हुए लिखा कि “मेरे आदरणीय पिजा जी और सबके नेता जी नहीं रहे।” आपको बता दें कि उनके निधन की खबर मिलने के बाद अब कई बड़े नेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। गोरतलब हैं कि मुलायम सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह पिछले करीब 10 दिनों से वह आईसीयू में भर्ती थे। बता जा रहा था कि उनकी किडनी फेल हो चुकी हैं।

बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव को जब भर्ती किया गया था तब उन्हे सांस लेने में तकलीफ थी। साथ ही उनको लो ब्लड प्रेशर की शिकायत भी थी। इसका बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला और आज सुबह उनका 82 साल की उम्र में निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए इटावा जिले के सैफई गांव ले जाया जाएगा। बता दें कि ये उनका जन्म स्थान है, जिसके कारण उनके शरीर को यहां लाया जा रहा है।