Home खेल 87 स्लॉट के लिए 405 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, किसकी चमकेगी किस्मत

87 स्लॉट के लिए 405 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, किसकी चमकेगी किस्मत

0
124

IPL-2023 मिनी ऑक्शन आज कोच्चि में होगा। दोपहर 2:30 बजे से खिलाड़ियों की नीलामी के लिए बोली लगेगी। नीलामी के लिए होने वाली मिनी नीलामी में दस टीमों के बीच बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल के लिए होड़ देखने को मिल सकती है।

बेन स्टोक्स, सैम करन और कैमरून ग्रीन बड़ी बोली की होड़ में सबसे आगे हैं। मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। टीमों के पास अधिकतम 87 स्लाट खाली है। बोली लगाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे हैं तो वहीं, सबसे कम पैसा KKR के पास है।

IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमें अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती हैं। जिनमें 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं। नीलामी में बड़े नामों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शामिल हैं। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल पर हैदराबाद बड़ी बोली लगा सकती है, क्योंकि उसे एक कप्तान की जरूरत है।

आईपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा हैं। उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये रखा गया है। वहीं, आइपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।

IPL के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।

बेन स्टोक्स, फिल साल्ट, सैम करन, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जोसन होल्डर, टॉम बैंटन, क्रिस डॉर्डन, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, रिले रूसो, आदिल रशीद, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, टाइमल मिलस, कैमरन ग्रीन, रस्सी वैन डर डूसन, जेम्स नीशम और एडम मिल्न।

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में ह्यूज एडमीड्स ऑक्शनर होंगे। कोच्चि में वह नीलामी करते हुए दिखाई देंगे। मेगा ऑक्शन 2022 के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वह स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद चारु शर्मा ने यह भूमिका निभाई थी। ठीक होने के बाद वह फिर लौटे थे।